inh24छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य मेडिकल काॅलेज में अत्याधुनिक कोविड लैब का किया ऑनलाइन लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर दुर्ग जिले के जुनवानी स्थिति शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल सांइसेस में आधुनिक उपकरणों से लैस स्वर्गीय अभिषेक मिश्रा की स्मृति वायरोलाॅजी एवं डायग्नाॅस्टिक कोविड-19 लैब का रायपुर निवास कार्यालय से ऑनलाइन शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मेडिकल काॅलेज की टीम को अत्याधुनिक कोविड लैब तैयार करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गंगाजली एजुकेशनल सोसायटी भिलाई के चेयरमेन आई.पी. मिश्रा ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को दीर्घायु होकर प्रदेश की सेवा करते रहने का आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर मेडिकल काॅलेज के डीन ने लैब की कार्यप्रणाली और अत्याधुनिक मशीनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कोविड लैब की क्षमता अभी 700 से 800 है, जिसे बढ़ाकर 1200 से 1400 करने की योजना है।

Related Articles

Back to top button