inh24मध्यप्रदेश

ब्रेकिंग – एक ही परिवार के पांच सदस्यों की फांसी के फंदे पर लटके मिले शव, हत्या या आत्महत्या?, जाँच जुटी पुलिस

टीकमगढ़ –  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. खरगापुर थाना कस्बा क्षेत्र के एक मकान के कमरे में परिवार के 5 लोगों के शव फांसी पर लटके हुए मिले हैं. मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक 4 वर्ष का बच्चा शामिल है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक धर्मदास सोनी (62) इनकी पत्नी पूना सोनी (55) और पुत्र मनोहर सोनी (27) और पुत्रवधु सोनम सोनी (25) सहित पोता सानिध्य सोनी (4) फंदे पर लटकते हुए मिले हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि सुबह जब दूध देने वाला घर पर आया और काफी देर तक आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुला।

READ ALSO,,,खुशखबरी ! 73 दिनों में आ जाएगी देश की पहली कोरोना वैक्सीन, फ्री में लगेगा टीका

फिर पुलिस को सूचना देने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। और अंदर 5 लोग फंदे पर लटके हुए देख होश उड़ गए।सवाल यह उठ रहा है कि परिवार के सदस्यों के लटकने के बाद पैर जमीन पर हैं। ऐसे में हत्या और आत्महत्या में मामला संदिग्ध बना है। इसके अलावा 4 सदस्य एक कमरे में और मनोहर सोनी का शव एक अन्य कमरे में मिला है। यहां एफएसएल की टीम भी पहुंच रही है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने कहा कि 5 की मौत हुई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

READ ALSO,,OMG – पत्नी के कारण पति बना किन्नर, पढ़े पूरा मामला

Related Articles

Back to top button