राजनांदगांव शहर के एस एल आर एम सेंटर मे हरी सब्जीयो सहित फल और फूलदार पौधे लगे लहलहाने
छत्तीसगढ़ , राजनांदगांव – इंसान की काबिलियत उसकी मेहनत पर निर्भर करती है और यदि कम मेहनत और कम संसाधन में ज्यादा फायदा मिले तो उसे एक अलग ही पहचान मिलती है।ऐसी ही पहचान राजनांदगांव शहर की स्वच्छता दीदीयो ने बनाया है और एस एल आर एम सेंटर मे पौधै रोपकर हरियाली का संदेश दिया है इन एस एल आर एम सेंटर मे हरी सब्जियों के साथ फल और फूलदार पौधे लहलाने लगे है । कभी इन सेंटरो मे गंदी बदबू उठा करती थी और कचरो का पहाड हुआ करता था लेकिन इन कचरो के पहाड का सीना चीर स्वच्छता दीदीयो ने पौधे रोपे और हरी सब्जी लगाई है ।इसी का प्रतिफल है कि आज एस आर एम सेंटर एक बगीचे का रुप ले चुका है और हरियाली की चादर ओढी हुई है.
रंगबिरंगे खिले फूल बरबस लोगो को अपने ओर आकर्षित कर रहा है नगर निगम के आयुक्त चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि हरिहर छत्तीसगढ अभियान के तहत यहां पर फूल और फलदार पौधे का रोपण किया गया था जो अब पेड का रुप ले चुके है एस एलआर एम सेंटर की स्वच्छता दीदीयो ने न सिर्फ पौधे रोपे अपितु उन्हे पेड का रुप भी दिये है इसी तरह हरी सब्जी उगाकर आमदानी का जरिया भी बनाई है और अपने रसोई मे भी इसका उपयोग करने लगी है अब इनकी बागवानी मे धनिया मिर्च सहित सब्जी भांजी लहलहाने लगी है. इन सब्जियो मे पालक लाल भांजी भिन्डी करेला लौकी कद्दू सेमी शामिल है बहरहाल महिलाए आत्म निर्भर के साथ हि पर्यावरण संरक्षण मे अपना महत्व पूर्ण योगदान दे रही है ।
READ ALSO,,छग ब्रेकिंग – कमरे में सो रही छोटी बहन की बड़ी बहन ने कुल्हाड़ी मार कर की हत्या, ये है वजह



