रायपुर – मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के सेंट जेवियर स्कूल रोड का है। देर रात अमलीडीह निवासी निसात आहूजा अपनी एक्टिवा से पहुंचा था। गाड़ी खड़ी कर वह मैनेजर कमल से बात कर रहा था। उसी समय लड़की और लड़का वहां आए। लड़की ने कहा कि उसे साथ में आए युवक से बचाए। इस पर अज्ञात युवक ने निसात दुर्व्यवहार करते हुए किसी धारदार हथियार से कंधे और कोहनी पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि प्रार्थी की मेडिकल जांच करवाकर आरोपित के विरुद्ध धारा 324 के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
Related Articles
CGNews- समय पर नही मिला 108 वाहन, मरीज के परिजन और नगरवासियों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
September 13, 2024
CGNews- जल-जीवन मिशन से हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
September 13, 2024
Check Also
Close


