प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – जिले में आज फिर कोरोना के 14 मरीज सामने आए हैं। जिनमें 11 मरीज अकेले राजिम क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, तो एक मरीज छूरा क्षेत्र का ,वही दो मरीज देवभोग क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मुख्यचिकित्सा अधिकारी एन आर नवरत्न ने बताया कि आज राजिम क्षेत्र के 11 मरीज सामने आए हैं। तो छूरा क्षेत्र से एक मरीज की भी पुष्टि हुई है।और देवभोग छेत्र से दो मरीजो की पुष्टि हुई है! बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजिम जिले का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बना हुआ है।वही मुख्यचिकित्सा अधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि सभी 14 पाजिटिव मरीजो को जिला कोविड 19 अस्पताल में शिफ्ट करने तैयारी की जा रही है!



