राजनांदगांव मे डी जे ,धुमाल ,बेंड किराया भंडार और केटर्रस ने जिला कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि कोविड लाकडाउन की वजह से पिछले करीब 6 महिनो से इनके व्यवसाय् पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। अब अनलाक मे उनके व्यवसाय से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर कहा है जल्द काम की अनुमति नहीं मिलने पर प्रदेश स्तरीय पर प्रदेशभर संचालक आंदोलन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में जिले के डीजे संचालक मौजूद रहे।
डीजे संचालको ने कहा की प्रदेश के मुख्य मंत्री के निवास पर डी जे बज सकता है सैकडो की तादाद मे लोग जुटकर पोला त्योहार मना सकते है, नाचगाना भी हो सकता है, तो हमारे व्यवसाय पर प्रतिबंध आखिर क्यो लगा रखा है। पोला त्योहार मे मुख्य मंत्री निवास मे हुये कार्यक्रम के बाद राजनांदगॉव में डीजे वाले लामबंद नजर आ रहे हैं।
इनकी मांग है कि उनके व्यवसाय से प्रतिबंध हटाया जाये ताकि उनका रोजगार शुरू हो सके। प्रदर्शन कर रहे इन लोगो का कहना है कि पिछले 6 महिने से वे पूरी तरह से बेरोजगार हो चुके है घर परिवार का खर्च चलाना अब बेहद मुश्किल होता जा रहा है । इनमे से कई लोगो ने बेंको से कर्ज भी ले रखा है उसकी भी किश्तों का भुगतान अटका पडा है। हालात बेहद खराब हो चुके है।
बता दें कि शादी विवाह और अन्य आयोजनो मे महत्वपूर्ण भुमिका निभाने वाले इन लोगो का कहना है अनलाक मे जिस तरह से अन्य व्यवसायो प्रतिष्ठानो से प्रतिबंध हटाया गया है उसी तरह उन्हे भी काम करने दिया जाये। राजनांदगांव कलेक्टर को सौपे ज्ञापन मे कहा गया है कि यदि उनकी मांगे नही मानी जायेगी तो वे अब उग्र आन्दोलन करेंगे।
Web title – DJ Dhumal band Fare Stores and Caterers protest against the state government in Rajnandgaon




