20 August 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की जरुरत है। पारिवारिक गतिविधियों में दिन गुजरेगा। भविष्य के लिए यात्रा की योजना बना सकते हैं। ध्यान रखें कोई पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है। आज आपको तनाव या अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
Read Also – जानिए गणपति की पसंदीदा चांवल के आटे की मोदक बनाने की विधि
वृष राशि – कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। युवा वर्ग को अपने कैरियर के प्रति चिंता व उदासी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज कोई भी निर्णय लेने से पहले बहुत अधिक सोच विचार करना जरूरी है। बेहतर होगा कि अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी विचार करें। दिन का ज्यादातर समय बाहर की गतिविधियों में व्यतीत होगा यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन फलदायी रहेगा। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा प्रेम संबंधों को मर्यादा में रखें।
मिथुन राशि – समय का भरपूर सम्मान करें। आप व्यवसाय और परिवार दोनों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ टेंशन हो सकती हैं, घर की देखरेख संबंधी कार्यों में खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी नजदीकी व्यक्ति से छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद उत्पन्न न हो। कार्यक्षेत्र में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से कुछ बदलाव लाने की आपने जो योजनाएं बनाई है उन पर पूरी तरह से ध्यान रखें क्योंकि जल्द ही इसके फायदेमंद परिणाम सामने आएंगे।
कर्क राशि – सावधानी बरतें जरा सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी आज अपने कार्य पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज कैरियर के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं इससे आपके जीवन में बहुत अच्छा बदलाव होगा। आपके तनाव का असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ेगा। काम के साथ ही अपने परिवार के लिए भी समय निकाले। डायबिटीज वाले लोग अपना अधिक ध्यान रखें खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना आवश्यक है।
सिंह राशि – घर की समस्याओं तथा परेशानियां पर भी ध्यान देना आवश्यक है बच्चों की परेशानियों के समाधान में उनकी मदद करें भूमि संबंधी किसी भी प्रकार का काम आज स्थगित ही रखे। कार्यक्षेत्र में अगर कोई परेशानी महसूस हो रही है तो भाई या नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और उचित समाधान भी प्राप्त होगा परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
कन्या राशि – किसी भी कोर्ट के संबंधी मामले को आज स्थगित रखें साथ ही रूपए पैसे के मामले पर किसी पर विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। विद्यार्थियों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई से भटक रहा है। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय से जुड़े लोग आज बेहतरीन उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं इसलिए अपने संपर्क सूत्रों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें। कैरियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें, परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा।
तुला राशि – स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है कार्य क्षेत्र में उत्पादन की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें इससे मार्केट में आपकी उचित साख बनेगी और नए ऑर्डर भी मिलने की संभावना है नौकरी पेशा व्यक्ति पेपर वर्क करते समय लापरवाही ना बरतें तथा टारगेट को भी पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है अपनी टीम के काम को पूरा करने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करें एक नई योजना को आपकी विशेषज्ञता की आवश्यकता हो सकती है।
वृश्चिक राशि – कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते जाएं आपको सफलता प्राप्त होगी। आपके प्रजेंटेशन स्किल्स की तारीफ होगी, आप काम पर पुरस्कार प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा पूरी तरह इलाज लें। सामान्य वर्ग के लोगों अपने नजदीकी लोगों से लाभ होगा।
धनु राशि – व्यवसाय में आज एक के बाद एक परेशानियां खड़ी मिलेगी। आज बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ऑफिस का वातावरण सुकून भरा रहेगा। अपने साथी के साथ गलतफहमी का समाधान हो सकता है। बारिश जनित बीमारी जैसे एलर्जी या खांसी जुखाम की दिक्कत रहेगी।
मकर राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका शांतिपूर्ण स्वभाव आपकी कार्य प्रणाली को और अधिक मजबूत करेगा तथा धैर्य के साथ हर गतिविधि को पूरा करना आपके स्वास्थ्य को भी उत्तम बनाकर रखेगा। आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी या खोने की आशंका लग रही है। आप का साथी आपके लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करेगा, रिश्ते में मधुरता आएगी।
कुम्भ राशि – आपको जीवन संबंधी कुछ सकारात्मक चीजें सीखने को मिलेंगे। क्रोध और उत्तेजना से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है इसलिए धैर्य और संयम से काम ले। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी तथा बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना आपकी परेशानियों का हल है। घबराने के बजाय हिम्मत और साहस से काम लें कोई ना कोई मार्ग जरूर प्राप्त होगा। दिन उत्तम रहेगा।
मीन राशि – आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर होती जाएगी। आपकी उदारता व सहज स्वभाव की और लोग बरबस ही आकर्षित होते हैं आपका यही व्यवहार आपकी सफलता का कारण बनेगा। विद्यार्थी वर्ग भी अपने अध्ययन संबंधी कार्यों की ओर ध्यान केंद्रित रखेंगे। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो मामला आज और अधिक उलझ सकता है इसलिए सावधानी बरतें या स्थगित ही कर दें। दिन सामान्य रहेगा।
Web Title – 20 August 2020 Aaj ka rashifal todays horoscopes



