रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में 12 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। मुख्य समारोह में पुलिस विभाग के उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश ठाकुर, निरीक्षक भरत बरेठ और आरक्षक उत्तम ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के मेडिकल ऑफिसर एवं नोडल अधिकारी कोविड केयर सेंटर रायपुर डॉ. अविनाश चतुर्वेदी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेक्टर-25 राखी नवा रायपुर के पवन कुमार साहू, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक स्वतंत्र रहंगडाले, नगरपालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 2 के प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवानिया, जोन क्रमांक 4 के प्लेसमेंट सफाई सुपरवाइजर सुमीत दीप, जोन क्रमांक 1 की सफाई कामगार श्रीमती सुकांती सोनी, जिला कार्यालय नायब तहसीलदार रायपुर प्रमोद पटेल, डाटा एंट्री ऑपरेटर अतुल दुबे और जिला पंचायत कार्यालय रायपुर के सहायक परियोजना अधिकारी चुन्नीलाल शर्मा को सम्मानित किया गया।
Related Articles
CGNews- समय पर नही मिला 108 वाहन, मरीज के परिजन और नगरवासियों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
September 13, 2024
CGNews- जल-जीवन मिशन से हर घर को मिल रहा शुद्ध पेयजल, ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का जताया आभार
September 13, 2024
Check Also
Close


