छत्तीसगढ़

लॉकडाउन में सख्ती – रायपुर में दुकानें सील कर रहा नगर निगम की टीम

राजधानी के वीर सावरकर नगर हीरापुर में आज एक सैलून दुकान को सील किया गया। कोरोना की वजह से शहर भर में लॉकडाउन का माहौल बना हुआ है जिसकी वजह से सभी दुकानें बंद है लेकिन कुछ ऐसे लोग भी है जो बिमारी को खुद आमंत्रण देने के लिए अपने दुकानों का शटर आधा खोलकर अपना व्यवसाय कर रहे है। ऐसा ही एक मामला वीर सावरकर नगर हीरापुर से सामने आया है

READ ALSO – गरियाबंद जिले में लगातार लो वोल्टेज की समस्या, फसलों में सिंचाई नही होने से हलाकान ग्रामीणों ने घेरा सब स्टेशन

बता दे कि जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अपनी सेलून की दुकान का आधा शटर खोलकर ग्राहकों के बाल काट रहा था जिसे निगम ने रंगेहाथों पकड़ा। निगम द्वारा कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ दुकान भी सील कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भी गोलबाज़ार स्थित एक दुकान को सील किया गया था। उसके बाद भी लोगों को दिमाग नहीं आये और दुकानों में अपना व्यवसाय करने लगे है।

Related Articles

Back to top button