inh24छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग – UPSC में 31वां रैंक हासिल करने वाली सिमी करण फेसबुक पर आज इतने समय होगी लाइव

संघ लोक सेवा परीक्षा में 31 वां रैंक हासिल कर भिलाई की सिमी करण ने इतिहास रचा है और दुर्ग जिले का मान बढ़ाया है।उनकी सफलता से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे सैकड़ों प्रतिभागियों का हौसला बढ़ा है।इस परीक्षा में सफल होने केलिए वे मार्गदर्शन हेतु दुर्ग जिले के फेसबुक पेज पर सोमवार शाम 5 बजे लाइव रहेंगी।दुर्ग जिले के प्रतिभागी एवं युवा इस दौरान अपनी जिज्ञासाओं का समाधान सुश्री सिमी से प्राप्त कर सकते हैं।

 सिमी संघीय सिविल सेवा के अतिरिक्त इस तरह की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में भी युवाओं को संदेश देंगी https://www.facebook.com/DurgDist/, इस लिंक पर क्लिक कर उनसे शाम 5 बजे जुड़ सकते हैं और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सिमी ने अपनी आरंभिक पढ़ाई डीपीएस से की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुम्बई सेस्नातक किया।यूपीएससी में 31 वां रैंक आने पर कलेक्टर एवं एसपी द्वारा सिमी करण का सम्मान..सेंस आफ ह्यूमर से बदल दिया इंटरव्यू का माहौल..आईआईटी मुंबई में गायों के घूमने पर पूछा था इंटरव्यू बोर्ड ने प्रश्न..सिमी ने इतना अच्छा उत्तर दिया कि बोर्ड में जम गया प्रत्युत्पन्न मति का रंग

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Related Articles

Back to top button