रायपुर – राजधानी रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो में पदस्थ क्लर्क ने फांसी लगा ली. राजातालाब स्थित किराए के मकान में लटकी मिली लाश। आत्महत्या की वजह क्या है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना कल रात की है. रात में क्लर्क बिना खाना खाए सो गया था. रात साढ़े बारह बजे उसका बेटा जब उसे खाना खाने के लिए उठाने आया, तो उसने दरवाजा नहीं खोला. फिर उसके बेटे ने खिड़की के पास जाकर देखा, तो क्लर्क का शव फाँसी के फंदे पर लटकते मिला. जीवित होने की आशंका पर उसकी पत्नी और बेटे ने फंदे से उसे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो गई थी. उसने आयरन (प्रेस) के तार से फांसी लगाई थी. फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
READ ALSO,,.8.5 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि के रविवार को आए 2000 2000 रुपए…अगर नही आये आपको तो करें यह



