देश -दुनिया में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। यहां भी कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना से एक और केंद्रीय मंत्री संक्रमित हो गए हैं। इस बार कोरोना ने केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को अपनी संक्रमण की चपेट में लिया है। उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और AIIMS में भर्ती होने की पुष्टि की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को अपना ध्यान रखने को भी कहा है.
READ ALSO,,9 अगस्त 2020 – आज का राशिफल, जानिए कैसा होगा आज आपका दिन
मेघवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण आने पर मैंने टेस्ट करवाया व पहली जांच नेगेटिव आने के बाद आज दूसरी जांच पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु चिकित्सकीय सलाह पर AIIMS में भर्ती हूं. मेरा निवेदन है कि जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें.’मेघवाल वर्तमान में केन्द्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं. वे राजस्थान के बीकानेर लोकसभा सीट से सांसद हैं.
संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल पिछले महीने ही ‘भाभी जी’ पापड़ लॉन्चिंग को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे थे. दरअसल उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह एक निजी कंपनी के लिए लॉन्चिंग विज्ञापन कर रहे थे.इसमें वो कह रहे थे कि आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत कोरोना वायरस की इस लड़ाई में इम्युनिटी को विकसित करने में यह पापड़ मदद पहुंचाएगा.




