inh24छत्तीसगढ़

देर रात फिर छत्तीसगढ़ में कोरोना के 61 नए मरीजों की पहचान कि गई, जानिए किन किन जिलो से

देर रात फिर छत्तीसगढ़ में 61 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे रायपुर से 36, बिलासपुर से 09, बेमेतरा से 05, दुर्ग से 04, राजनांदगाव- बलौदाबाजार से 02-02, कोरबा-जांजगीर चांपा- कोरिया से 01 -01 मरीज शामिल है. वहीं 263 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. और 3 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है. बता दें कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3183 है.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के आज 385 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11855 हो गई है वहीं अब तक कुल 8582 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई है। राज्य में 3183 मरीजों को इलाज किया जा रहा है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित 90 लोगों की मौत हुई है आज कुल 263 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है

इससे ठीक पहले छत्तीसगढ़ में 324 मरीजों की पहचान हुई थी । जिसमे रायपुर से 109, राजनांदगांव से 58, रायगढ़ से 19, बलौदाबाजार व सुकमा से 18-18, दुर्ग से 17,कबीरधाम से 15, बस्तर से 14, बिलासपुर से 09, गरियाबंद व कांकेर से 07-07,नारायणपुर से 05, बीजापुर व जशपुर से 04-04 बालोद, बेमेतरा धमतरी, कोरबा,जांजगीर-चांपा, कोरिया, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 02-02, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर व अन्य राज्य से 01-01 कल पाए गए थे ।

Related Articles

Back to top button