inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ित 25 वर्षीय युवक की मौत

जगदलपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है साथ ही मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे है। खबर है की डिमरापाल मेडिकल काॅलेज में आज सुबह एक कोरोना पीड़ित 25 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। बस्तर में यह दूसरी मौत है। वहीं प्रदेश में मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 88 हो गया है।

शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 286 कोरोना संक्रमितों की पहचान हो चुकी है, जिसमें से 111 फिलहाल एक्टिव हैं, तो दो लोगों की मौत हो चुकी है।

डिमरापाल मेडिकल काॅलेज के अधीक्षक केएल आजाद ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को शुक्रवार सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके बाद उसे दाखिल किया गया और एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। वहीं आज सुबह उपचार के दौरान उसने अंतिम सांस ली।

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – जहरीली महुआ शराब पीने से 2 युवक की मौत

Related Articles

Back to top button