inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – रायगढ़ में पकड़ा अवैध पटाखे का जखीरा, पटाखों की कीमत 8 लाख से ज्यादा, दो आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़ जिले में आज सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पुलिस कार्रवाई  करते हुए 8 लाख 70 हजार कीमती का  पटाखा पकड़ा है. पुलिस ने बताया हैं कि सिविल लाईन सारंगढ़ निवासी आरोपी शख्स ने  अपने मकान में अवैध रूप से पटाखा मंगा कर भण्डारण कर रहा है,

आरोपी को नोटिस देकर भण्डारण का कागजात लायसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया जो आरोपी  ने कोई शासकीय दस्तावेज, लायसेंस नही होना बताया।

बताया जा रहा है कि आरोपी  का मकान सिविल लाईन जैसी घनी बस्ती में है, फिर भी आरोपी द्वारा ज्वालन शील पदार्थ को अवैध रूप से अपने घर में भण्डार किये हुये था जिससे भविष्य में कोई बड़ी आगजनी की घटना होने से इंकार नही किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button