रायपुर – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पूरे देशभर के दिग्गज नेताओं ने उन्हें याद किया। 2 साल पहले आज ही के दिन 16 अगस्त, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन। सीएम भूपेश बघेल ने कहा – ”कवि, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। देश के हर फैसले में सभी दलों को विश्वास में लेकर चलना उनके कार्यकाल की विशेषता रही है, जो आज लोगों को बहुत याद आती है”।




