राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने का स्थायी वारंटी आरोपी अम्बेडकर अस्पताल से फरार हो गया है। आपको बता दे कि आरोपी फ्रेश होने के बहाने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को चकमा दे आज तड़के फरार हुआ है। जेल भेजने से पहले कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट आने के इंतेज़ार के तहत उसे अम्बेडकर अस्पताल के वार्ड नंबर 2 में रखा गया था। आज उसकी कोविड 19 रिपोर्ट आनी थी। मौदहापारा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – जंगली हाथियों ने मचाया तांडव, हाथी के हमले से महिला की मौत, एक बच्ची घायल




