रायपुर – राज्य सरकार ने पिछले 31 जुलाई को राज्य में एक सप्ताह के लॉकडाउन का फैसला लिया था। इस लॉकडाउन की मियाद आज खत्म होने जा रही है। इसी के साथ अब सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन के आधार पर जिला कलेक्टरों को अपने अपने जिलों में ब्लॉक स्तर पर संक्रमण के हालात को देखते हुए लॉकडाउन के संबंध में फैसले लेने का अधिकार दिया है। इसी बीच राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों की नई सूची अधिसूचित की है।
READ ALSO,,पीएम मोदी झूठ क्यों बोल रहे, बोले राहुल गांधी, जानिए क्यों
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 अगस्त की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है।





