inh24देश विदेश

Breaking – अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में लगी आग, 8 मरीजों की दर्दनाक मौत

गुजरात के अहमदाबाद में बीती रात एक अस्पताल में आग लगने से 8 मरीजों की मौत हो गई। जिस अस्पताल में हादसा हुआ उसका नाम श्रेय हॉस्पिटल है, जिसे कोविड-19 हॉस्पिटल बनाया गया था। यानी य़हां कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज हो रहा था। जानकारी के अनुसार यहां 50 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। हादसे के बाद 35 अन्य मरीजों कों दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है।

आग अस्पताल के आईसीयू में लगी। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में देर रात तीन बजे आग लगी। अस्पताल प्रशासन पर दमकल कर्मियों को देर से बुलाने का आरोप है। 

Related Articles

Back to top button