छत्तीसगढ़
बिग ब्रेकिंग – गरियाबंद जिले के इस जगह पाया गया कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य कर्मी निकली पॉजिटिव
प्रतीक मिश्रा गरियाबंद- जिले में आज फिर एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। छूरा स्वास्थ्य विभाग की एक महिलाकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल महिला रायपुर में है और उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने जानकारी देते हुए बताया कि छूरा अस्पताल में पदस्थ महिला फिजियोथैरेपिस्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। महिला फिलहाल रायपुर है और उन्हें एडमिट करने की तैयारी की जा रही है। महिला का सैम्पल गरियाबंद जिले में लिया गया था लेकिन उसके बाद वो अपने घर रायपुर चली गयी थी।
बतादें की जिले में संक्रमित मरीज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में स्थिति नियंत्रण में होने के बाद भी मरिजो की संख्या में लगातार बढ़ौतरी एक चिंता का विषय जरूर बना हुआ है।




