गरियाबंद पुलिस को फिर एक बार सफलता मिली है। यहां 4 जुआरियों को पकड़ने में छुरा पुलिस को सफलता मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर ग्राम खरखरा के बांध से लगे जंगल में कुछ लोग इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे थे।
मामले की सूचना तत्काल अधिकारियों को दी गई जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश जगत द्वारा टीम के साथ मिलकर दबिश दी गई और मौके से 4 जुआरियों को धर दबोचा।

पकड़े गए जुआरियों में इनायत अली, कादिर अली, पवन यादव और आदित्य मोरियानी सभी छुरा के ही निवासी हैं जिन्हें हिरासत में लिया गया। इन जुआरियों के पास से 19430 रुपए सहित 5 मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। चारों जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
गौरतलब है कि गरियाबंद जिले में पुलिस सक्रियता से काम कर रही है। पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल के निर्देशन में पूरे इलाके में सर्चिंग की जाती है एवं अपराधिक तत्वों को नियंत्रण में लाने लगातार कार्यवाही की जाती है। बीते दिनों भी वन्य प्राणियों से संबंधित तस्करों एवं बहुमूल्य हीरा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया था।




