मनोरंजन

सलमान खान ने आलिया भट्ट की वजह से कियारा को नाम बदलने की क्यूँ दी थी सलाह

फिल्म ‘​करीब सिंह’ फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस के लिए भी पहचानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह के रोल निभाए हैं। आज कियारा आडवाणी का आज जन्मदिन है। कियारा का जन्म 31 जुलाई, 1992 को मुंबई में हुआ था।

Read Also – B’DAY SPL – महज 12 साल की उम्र में मुमताज ने की थी फिल्मी करियर की शुरुआत, शम्मी कपूर ने मुमताज को शादी के लिए किया था प्रपोज

आज वह अपनी फैमिली और फैंस के साथ अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज वह जिस नाम से पूरी दुनिया में जानी जाती हैं असल में ये उनका नाम है नहीं उनका असली नाम तो कुछ और ही है। आज हम आपको कियारा के जन्मदिन पर उनकी लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं…

कियारा आडवाणी एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता का नाम जगदीप आडवाणी है। वहीं उनकी मां का नाम जेनेविज जाफरी है। आपको बात दें कि कियारा फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री से पहले ही इस नाम से बल्कि किसी और नाम से जानी जाती थीं। लेकिन फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया।

Read Also – सोनू सूद असल जिंदगी में भी हीरो, प्रवासियों के लिए किया 3 लाख नौकरियों का वादा

दरअसल, कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। चूंकि पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम की एक्ट्रेस यानी आलिया भट्ट मौजूद ​थीं। ऐसे में सलमान खान ने उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आलिया भट्ट यहां पहले ही बड़ी स्टार बन चुकी हैं। ऐसे में एक जैसा मिलता-जुलता नाम होने के चलते काफी दिक्कत होगी। वहीं सलमान खान ने उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी। इसी के बाद ही एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर कियारा आडवाणी कर लिया।

Read Also – सुशांत के बाद अब इस एक्टर ने की आत्महत्या, बंगले में लटका हुआ मिला शव

कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी और अपनी फैमिली की लेटेस्ट तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। वहीं कियारा के फैंस को भी उनकी लेटेस्ट तसवीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता हैं। लॉकडाउन के दौरान कियारा ने अपनी गर्ल गैंग को मिस करते हुए तस्वीरें शेयर की थीं।

Related Articles

Back to top button