inh24मनोरंजन

सुशांत सुसाइड केस – रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर की ये अपील

सुशांत के पिता ने  मंगलवार को बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। FIR के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपील की है कि बिहार में जो उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उसे मुंबई ट्रांसफर किया जाए।

सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उसपर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया’।

उन्होंने अपने शिकायत में कहा है, ‘2019 के पहले मेरे बेटे सुशांत को कोई मानसिक परेशानी नहीं थी। रिया के संपर्क में आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसे ऐसा दिक्कत आयी, इसकी जांच होनी चाहिए’।

केके सिंह ने कहा है, ‘मेरा बेटा फिल्मी दुनिया छोड़कर केरल में जैविक (ऑर्गेनिक) खेती का व्यवसाय करना चाहता था। लेकिन रिया ने इसका विरोध किया और उसे धमकाया था कि अगर उसने ऐसा किया तो वह उसके इलाज की रिर्पोट सार्वजनिक कर देगी। रिया, सुशांत के साथ रहा करती थी। 8 जून को वह उसके घर से नकदी, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, जेवरात, काफी सामान और इलाज के कागजात सहित अन्य दस्तावेज चली गई थी’।

सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के बैंक खाते से कम से कम 15 करोड़ रुपये अज्ञात खाते में स्थानांतरित किए गए हैं। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, अभिनेता शेखर सुमन, जन अधिक्कार पार्टी के नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया ने सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button