inh24उत्तर प्रदेश

OMG – यहां क्वारंटाइन सेंटर के डॉक्टरों के खाने का आया बिल 50 लाख, भुगतान को लेकर मचा हड़कंप

उत्तरप्रदेश – यह मामला अलीगढ़ का है जहाँ डॉक्टरों द्वारा 50 लाख रुपए का खाना खाने का खबर सामने आया है मार्च महीने में 28 दिन क्वारंटाइन रहने के दौरान डॉक्टरों द्वारा 50 लाख रुपए का खाना खा गए।  वहीं, अब इस भारी भरकम रकम का भुगतान करने से पहले योगी सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। दरअसल, मंगलवार 28 जुलाई को कमिश्ररी में हुई कोरोना मामलों की मंडलीय समीक्षा बैठक में उठा।

मिडिया में मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंडलीय समीक्षा में क्वारंटाइन 84 डॉक्टरों द्वारा 28 दिनों में 50 लाख रुपए का खाना खाये जाने का जैसे ही बिल सामने रखा तो बैठक में मौजूद अपर मुख्य सचिव  सहित तमाम अधिकारी हैरान हो गए। उन्होंने डॉक्टरों द्वारा खाने के इस भारी भरकम बिल के भुगतान से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में 50 रुपए पर डाइट के आधार पर ही भुगतान हो सकता है।

84 डॉक्टरों को किया गया था क्वारंटाइन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने पर जेएनएमसी में लखनऊ एवं अन्य स्थानों से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई थी। डॉक्टरों को महानगर के होटलों में क्वारंटाइन किया गया था। पहले बैच के 42 डॉक्टरों को 20 मार्च को होटल पाम ट्री एवं विकास होटल में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया था। इसके बाद अगले बैच के 42 डॉक्टरों को होटल गैलेक्सी एवं होटल अली इन में ठहराया गया।

ठहरने और खाने का बिल आया 50 लाख

28 दिन की अवधि में डॉक्टरों के खानपान से लेकर ठहरने तक का बिल 50 लाख बैठा है। यानी हर डॉक्टर ने प्रतिदिन करीब 2126 रुपए का खर्चा किया। इस बिल के भुगतान को लेकर जेएनएमसी, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन में ठनी हुई है। यह मुद्दा मंगलवार को कोरोना मामलों की समीक्षा के लिए आये अपर मुख्य सचिव  एवं अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायती  के समक्ष उठा। उन्होंने शासनादेश का जिक्र करते हुए कहा कि शासनादेश में इस तरह के खर्च के लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं है। इस वजह से इस बिल का भुगतान नहीं किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button