गरियाबंद जिले के इस गांव में पाया गया 10 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित, जानिए राज्य की स्थिति
प्रतीक मिश्रा गरियाबंद– देवभोग विकासखण्ड के गंगराजपुर गांव में 10 वर्षीय बच्चे के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल बच्चे को किसी अन्य बीमारी के चलते रायपुर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज़ जारी है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। रायपुर इलाज के दौरान ही उनका कोरोना सैम्पल लिया गया था। जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब बच्चे को एम्स में शिफ्ट किया जाएगा।
आपको बता दें कि 10 साल के छोटे बच्चे के पॉजिटिव होने का जिले में यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले छूरा में एक साथ तीन बच्चे संक्रमित हो चुके है जिनकी प्रायमरी कंटेक्ट में आने से संक्रमित होने की बात सामने आई थी। लेकिन इस बार बच्चा कैसे संक्रमित हुआ फिलहाल इसकी जानकारी सामने नही आई है।
गौरतलब है कि कल छत्तीसगढ़ में देर शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल नए 85 कोरोना से पीड़ित पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई, जिसमें रायपुर जिले से 37, राजनांदगांव से 20, दुर्ग से 09, जांजगीर-चांपा से 07,बलौदाबाजार से 04, कोरबा व सरगुजा से 03-03, महासमुंद व बलरामपुर से 01-01 है।आज पाए गए पॉजिटीव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है और वही आज 197 मरीज डिस्चार्ज हुए है. और आज कोरोना से 4 की से मौत हुई है।
इससे ठीक पहले प्रदेश में 229 नए कोरोना मरीजों की पहचान किये गए थे. जिसमे रायपुर से 98, राजनांदगांव से 59, बिलासपुर से 15, बलौदाबाजार से 14, दुर्ग से 13, सूरजपुर से 9, कोंडागांव से 4, महासमुंद -गरियाबंद-रायगढ़ व बस्तर से 3, धमतरी से 2 और कबीरधाम-कोरबा-सरगुजा से 1-1 मरीज शामिल थे।




