कोरोना वायरस संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा.आम से लेकर खास तक, सभी लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है. बीते कुछ समय में इस खतरनाक वायरस ने कई फिल्मी हस्तियों को अपनी चपेट में ले लिया है.अब फिल्म बाहुबली और बाहुबली-2 के निर्देशक डायरेक्टर एसएस राजामौली और उनके फैमिली मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें हल्का बुखार था जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया था. राजामौली ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है.
राजामौली ने ट्वीट कर लिखा, “मुझे और मेरे परिवार को कुछ दिनों से बुखार है. ये धीरे-धीरे खुद ही कम हो गया लेकिन हमने टेस्ट कराया. नतीजों में पता चला है कि हममें कोविड-19 के हल्के पॉजिटिव लक्षण पाए गए हैं. हमें डॉक्टरों की सलाह पर होम क्वारनटीन किया गया है. हम सभी में फिलहाल कोई लक्षण नहीं हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं लेकिन फिर भी हम प्रिकॉशन्स और इंस्ट्रक्शन्स फॉलो कर रहे हैं.”
My family members and I developed a slight fever few days ago. It subsided by itself but we got tested nevertheless. The result has shown a mild COVID positive today. We have home quarantined as prescribed by the doctors.
— rajamouli ss (@ssrajamouli) July 29, 2020
हाल ही में कई फिल्मी सितारे हुए कोरोना पॉजिटिव
हाल ही में बच्चन परिवार के अलावा एक्टर अनुपम खेर के घर में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. वहीं इमरान हाश्मी की फिल्म उंगली में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस रेचल व्हाइट को भी कोरोना संक्रमित पाई गई. साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस ऐश्वर्या अर्जुन भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई. हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव भट्टाचार्य भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं.




