मनोरंजन

सुशांत के सुसाइड के बाद पहली बार घर से बाहर निकलीं अंकिता लोखंडे, जानिए क्या किया उन्होंने

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा हो गया है। उनके मौत के बाद रोज नई बातें सामने आ रही हैं। सुशांत के निधन पर अभी भी लोगों को शक है कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। इसी बात को लेकर उनके फैंस और कुछ बॉलीवुड स्टार्स लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अबतक इस मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है और कईयों से होनी बाकी है।

Read Also – सीरियल प्रतिज्ञा में सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले अनुपम श्याम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए एडमिट

एक्टर के निधन से उनका पूरा परिवार और खास दोस्त अभी तक सदमे में हैं। वहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी इस सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। हालांकि वह खुद को फिर से स्थिर करने की कोशिश में लगी हुईं हैं। इसी बीच सुशांत के निधन के बाद पहली बार अंकिता घर से बाहर निकली हैं और एक नेक काम किया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Read Also – गोकुलधाम निवासी मना रहे हंसो हंसाओ दिवस, तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को पूरे हुए 12 साल

अंकिता लोखंडे की वायरल तस्वीरों और वीडियो में वह एक ग्रोसरी स्टोर में सामान खरीदती नजर आ रही हैं। वहीं स्टोर के बाहर कई जरूरतमंद लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं और वह अंकिता की तरफ देखते हैं। जिसके बाद अंकिता वीडियो में जरूरतमंदों में चॉकलेट बांटती नजर आती हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग उनके इस काम को पसंद करने के साथ ही उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इन वीडियो और तस्वीरों को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CDJnaZGn74M/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं एक्टर के निधन के बाद अंकिता ने उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर कई इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं।

Related Articles

Back to top button