गोकुलधाम निवासी मना रहे हंसो हंसाओ दिवस, तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को पूरे हुए 12 साल
भारतीय टीवी इंडस्ट्री के कॉमेडी का जबरदस्त डोज़ वाले एपिसोड तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज के दिन ही शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। इस शो को अब 12 साल हो गए हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 2008 में लॉन्च हुआ था। सोशल मीडिया पर १२ साल पुरे होने पर सभी बधाई दे रहे हैं।
बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम भी इसे हर साल बेहद स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करती है. मेकर्स इसे हर साल हंसो हंसाओ दिवस के तौर पर मनाते हैं। इस बार टीम ने सेलिब्रेशन में थोड़ा सा ट्विस्ट दिया है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की टीम इस बार लोगों को अपने फन मोमेंट शेयर करने के लिए इंवाइट किया है।
उन्होंने फैंस को अपनी फनी स्टोरीज तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोशल मीडिया पेज पर अपलोड करने के लिए कहा है. इससे शो की टीम चाहती है कि शो का जो मोटो है खुशियां फैलाने का उसे बढ़ाया जा सके।
वैसे इन दिनों सीरियल की कहानी जेठालाल और चालू पांडे के आस पास घूम रही है। चालू पांडे अपनी पत्नी को बर्थडे पर सरप्राइज देना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने जेठालाल की दुकान से एक महंगा टीवी खरीदा है लेकिन चालू पांडे के घर टीवी डिलीवर हो उससे पहले ही जेठालाल की दुकान से टीवी की चोरी हो जाती है। अब शो के आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि जेठालाल इस मुसीबत से कैसे निकलेंगे।




