inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

अब तक देश में 32 हजार से ज्यादा मौतें, कल कुल 48 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले, जानिए देश में क्या हैं स्थिति

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं अगर यही स्थिति रही तो भारत जल्दी ही विश्व में दूसरे पायदान पर आ जाएगा। आज भारत में कोरोना वायरस के 48 हजार 932 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,36,019 हो गयी है। जिनमें 4,84,051 एक्टिव मामले हैं और 9,18,735 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस से मारने वालों की संख्या 32,812हो गयी है।

छत्तीसगढ़ में देर रात फिर कोरोना के मरीज पाए गए। इसके साथ ही रविवार को कोरोना के 429 मरीजों की पहचान की गई। इसके साथ ही 261 मरीेज स्वस्थ होने के बाद कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किये गए। वहीं 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7613 हो गया है, जिसमें अब तक कुल 4944 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2626 है।

कल छत्तीसगढ़ में जिन 429 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, उनमें जिला रायपुर से 199, दुर्ग से 84, बिलासपुर से 22, बस्तर से 21, राजनांदगांव से 19, बलौदाबाजार से 18, बीजापुर, दंतेवाड़ा से 11-11, सुकमा से 09, रायगढ़ से 07, कांकेर से 06, जांजगीर-चांपा से 04, बेमेतरा, बालोद, मुंगेली, सूरजपुर से 03-03, धमतरी, कोरबा, महासमुंद, सरगुजा, कोरिया से 01-01 मरीज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button