छत्तीसगढ़
गरियाबंद- अमलिपदर से नाबालिग को भगा ले गया था युवक, 4 दिन बाद रायपुर से ऐसे दबोचा पुलिस ने
प्रतीक मिश्रा गरियाबंद- अमलीपदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 दिन की खोजबीन के बाद आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस ने नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए अमलीपदर थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने बताया कि 23 जुलाई को नाबालिका के गुम होने की शिकायत परिजनों ने थाना में दर्ज करायी थी। जिस पर जांच शुरू की गयी, और 4 दिन की खोजबीन के बाद नाबालिका को रायपुर से बरामद कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि रायपुर के पचेड़ा से एक युवक के कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया है। आरोपी सोमनाथ देवभोग थाना के सितलीजोर का निवासी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वही युवती को उसके परिजनों को सौप दिया गया है।




