दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में रानीतराई थाना के तहत ग्राम कुर्मीगुंडरा में एक महिला के अंतिम संस्कार के बाद उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है खबर से अब पूरे गांव में हड़कंप मच गया है, क्योंकि महिला के अंतिम संस्कार में गांवभर के लोग शामिल गए थे।जानकारी के मुताबिक उस महिला को आगजनी के बाद इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उसका कोरोना टेस्ट किया गया था। लेकिन, कोरोना की रिपोर्ट आने से पहले ही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
मृत महिला का उनके गृहग्राम कुर्मीगुंडरा में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय कोरोना रिपोर्ट नहीं आने के कारण ग्रामीण और पारिवारिक रिश्तेदार बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। अब जबकि कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है तो जितने लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और जो उनके संपर्क में थे वे सभी दहशत में हैं।
read also,,Breaking News – कोरोना से इस कांग्रेस नेता की मौत, राजधानी में मौत का आंकड़ा पहुंचा इतना



