inh24छत्तीसगढ़

Breaking News – कोरोना से इस कांग्रेस नेता की मौत, राजधानी में मौत का आंकड़ा पहुंचा इतना

छत्तीसगढ़ – कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से रायपुर के कांग्रेस नेता का निधन हो गया है। प्रदेश में कोरोना से अब तक की यह 37 वीं मौत है, वहीं राजधानी में मौतों का आंकड़ा अब 16 पहुंच गया है। पेशे से वकील कांग्रेस नेता प्रदीप उपाध्याय ने आज सुबह अस्पताल में अंतिम सांसे ली। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के अन्य नेतागण जहां शोक संतप्त हो गए, वहीं सकते में भी आ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को प्रदीप में सर्दी, खांसी का लक्षण दिखा था. इसके बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनके दोनों फेफड़े निमोनिया से बुरी तरह संक्रमित हो गए थे। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज सबुह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली।

read also,,,CM बघेल की जनता से अपील- कोरोना किसी को भी ले सकता है अपनी चपेट में , नियमों और दिशा-निर्देशों का करते रहे पालन

Related Articles

Back to top button