inh24छत्तीसगढ़
Trending

बड़ी खबर – तखतपुर में 50 गायों की मौत से हड़कंप, बड़ी संख्या में एक ही जगह रखा गया था गायों को

छत्तीसगढ़ से इस वक़्त की बड़ी खबर निकल कर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर में 50 गायों की मौत से हड़कंप मच गया है। पूरी घटना मेड़पार बाजार गांव की बताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि यहां पुराने पंचायत भवन में तक़रीबन 100 गायों को एक साथ रखा गया था। एक ही भवन में एक साथ इतने गायों को रखने के कारण दम घुटने से 50 गायों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि गायों के लिए खाने-पीने के साथ हवा की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी जिसके चलते गायों की मौत होने की आशंका है। घटना से प्रशासन में हड़कंप मचा गया है। मौके पर अधिकारी पहुंच गए हैं।

गायों की मौत के मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार गोधन को संरक्षण देने का काम कर रही है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button