बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के 48 हजार 895 मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में 761 लोगों की मौत हुई है। वहीं 32,514 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। आपको बता दें कि भारत में महाराष्ट्र कोरोना वायरस का केंद्र बन गया है यहीं सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। देश में महाराष्ट्र के बाद तेलंगाना और दिल्ली प्रभावित है।
छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल शुक्रवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 426 नए मरीज सामने आए हैं। कल देर रात फिर 88 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपडेटेड मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि रायपुर में फिर 80 नए मरीजों की पहचान हुई है इसके साथ ही कल रायपुर में ही दिन में 244 मरीज पाए गए हैं।।
इसी तरह बेमेतरा से 7 व दुर्ग से 1 कोरोना मरीज की पहचान हुई है। शुक्रवार को कुल 426 कोरोना मरीज की पहचान हुई है। 180 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है
इससे पहले शाम को जारी आंकड़े के मुताबिक रायपुर से 164 मरीजों की पुष्टि हुई थी तो वहीं प्रदेश के अन्य जिलों से अब तक 338 मरीज पाए गए थे। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित 6819 पाए गए हैं तो वहीं मरीज 4567 स्वस्थ होकर घर चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमण से 36 मरीजों की मौत हुई है । अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव मरीजों की संख्या 2216 है।
महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस के 9 हजार 615 मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या 3, 57, 117 हो गई है। जिनमें 1,43,714 मामले एक्टिव हैं। वहीं 1,99,967 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 13,132 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं तमिलनाडु में 6,785 दिल्ली में 1025, गुजरात में 1068, तेलंगाना में 1640, उत्तर प्रदेश में 2667, आंध्र प्रदेश में 8147, पश्चिमी बंगाल में 2216 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
देश में कोरोना वायरस के 48,895 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,37,022 हो गयी है। इनमें 4,55,089 एक्टिव मामले हैं। वहीं देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8,50,107 हो गयी है। वहीं भारत में कोरोना वायरस के अब तक 31406 लोगों की मौत हुई है।



