ट्रक चालक की हत्या कर नगदी व मोबाईल फोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, उरला – कन्हेरा रोड स्थित सांई धरम कांटा पास ट्रक चालक की हत्या कर नगदी व मोबाईल फोन लूट करने वाला फरार आरोपी सूरज वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी धनेश्वर सिंह परिहार ने थाना उरला में रिपोर्ट में दर्ज कराया कि वह सेठिया ट्रांसपोर्ट कंपनी गोंदवारा रायपुर में मैनेजर है। दिनांक 14 जुलाई को कंपनी का ट्रक चालक उदल सिंह को कंपनी के ट्रक से माल भरकर भिलाई जाने हेतु भेजा था। उदल सिंह लगभग 08: 00 बजे रात्रि ट्रक लेकर गोंदवारा से तैच्स् कंपनी जाने हेतु निकला था कि सुबह लगभग 8 बजे प्रार्थी ने चालक उदल सिंह के मोबाईल में फोन करके बात करना चाहा तो उसका मोबाईल बंद था,
लगभग 12:00 बजे प्रार्थी के स्टाफ के कर्मचारियों ने भी उदल सिंह से मोबाइल पर बात करने का प्रयास किये तब भी मोबाईल बंद था। तब शाम 8 बजे करीब प्रार्थी ट्रक एवं चालक का पता करने तैच्स् कंपनी की ओर आया तो कंपनी के पहले सांई धरम कांटा के पास सड़क पर अपने साईड में ट्रक खड़े हुए मिला। ट्रक के सामने का कांच टूटा हुआ था,प्रार्थी अपने ट्रक को देखा फिर केबीन में देखा तो ट्रक का चालक उदल सिंह स्टेरिंग में बैठा हुआ था नाक से खून बह रहा था मौत हो चुकी थी। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मृतक उदल सिंह की हत्या कर दिया गया था जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 234/20 धारा 302, 397 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में पूर्व में दो आरोपी चंदन भारती पिता पुनाराम भारती उम्र 30 साल निवासी बाजार चैक उरला, लेखराम निषाद उर्फ भूरी पिता कुशल निषाद उम्र 24 साल निवासी राजेन्द्र नगर उरला को गिरफ्तार किया गया । उनके कब्जे से लूट की मृतक की 02 नग मोबाईल फोन, आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल एवं 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया था। घटना के बाद से मुख्य आरोपी सूरज वर्मा लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस फरार आरोपी के संबंध में पतासाजी करते हुये उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी सूरज वर्मा को गिरफ्तार करने में सफल हुई । आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।




