inh24छत्तीसगढ़

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, महिला समेत 3 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर जिले के डीआरजी और सीआरपीएफ 85 बटालियन जवानों को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि जवानों ने एक महिला सहित तीन नक्सलियों को धर दबोचा है। जवानों ने तीनों नक्सलियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट,डकैती,आगजनी सहित अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

READ ALSO – एक दो नहीं बल्कि सत्रह चोरियों का एक साथ हुवा खुलासा, सोना चांदी के साथ रुपये भी हुवे बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी और सीआरपीएफ 85 बटालियन के जवानों की टीम इलाके की सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान जवानों ने गंगालूर, उसूर, तररेम थाना क्षेत्रों से एक महिला सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार नक्सली जवानों को देखकर बाइक में भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा।

Related Articles

Back to top button