inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब तक 18 कोरोना संक्रमित, BSF के जवान सहित सब्जी बेचने वाली भी संक्रमित

कोरोना संक्रमण राज्य में भयावह रूप लेता जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले में आज सुबह सुबह 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई हैं। नए पाए गए मरीजों में बीएसएफ के 16 जवान संक्रमित बताये जा रहें हैं। वहीं एक अन्य इलाके से भी दो लोगों की पहचान हुई है। इनमें से एक संक्रमित महिला सब्जी विक्रेता है। आपको बता दें कि संक्रमित मिले बीएसएफ के 16 जवान महाराणा प्रताप चौक सेक्टर 6 कैंप के है। सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराये जाने की प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि कल प्रदेश में कल कोरोना का नया रिकॉर्ड कायम हुवा। देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल एक ही दिन में सबसे ज्यादा 371 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक दिन में कल 5 मौतें भी हुई हैं। इनमें 4 रायपुर और एक दुर्ग में BSF के जवान की मौत हुई है। अब प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 34 पहुंच गया है।

Related Articles

Back to top button