inh24देश विदेशमध्यप्रदेश

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के ट्वीट नहीं दिख रहे पोस्ट में, कंट्री हेड से बोले दिग्विजय सिंह यह

ट्विटर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट्स को यह कहते हुए रोक रहा है कि इसमें संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री शामिल हैं। मामले में दिग्विजय सिंह ने भारत के ट्विटर कंट्री हेड से प्रतिक्रिया मांगी है। उन्हने कहा कि मेरे ट्वीट में संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री क्या हैं? इसकी जानकारी भी नहीं दे रहा और ट्वीट्स को रोक रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक हूं, 5 बार मध्यप्रदेश में विधायक, दो बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा का सांसद चुना गया हूं। मैं 10 साल मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं। मैं क्यों कोई आपत्तिजनक ट्वीट करूंगा?

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1286245855624740864?s=20

गौरतलब है कि कुछ समय से दिग्विजय सिंह के ट्वीटर और फेसबुक पेज से पोस्ट करते ही मैसेज डिलीट हो रहे हैं या ब्लॉक होने से वह फॉलोअर को नहीं दिख रहे हैं। मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर ट्वीटर नरेंद्र मोदी या अमित शाह के खिलाफ कुछ कह रहे हैं, तो वह संवेदनशील सामग्री के रूप में है। तो आप मेरे खिलाफ राजनीतिक रूप से पक्षपाती हैं, जिसका आपको कोई अधिकार नहीं है। मैंने पहले भी आपके पक्षपाती रवैये के खिलाफ प्रबंधन से शिकायत की है, लेकिन आपने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Related Articles

Back to top button