inh24देश विदेशस्वास्थ्य

क्या आपको पता है बार-बार हाथ धोने से हो सकती है ये बीमारी, जानें इसके रोकथाम के उपाय

कोरोना वायरस महामारी लगातार बढ़ रही है इस संक्रमण से दूर रहने के लिए स्वच्छता और खासकर हाथों को साफ रखने पर मजबूर कर दिया है। दिन में कई बार हाथों को धोना, सैनीटाइज़र का इस्तेमाल और मास्क अब हम सबकी आम ज़िंदगी का हिस्सा बन गए हैं।

लोग हाथों की सफाई का ख़ास ख्याल ज़रूर रख रहे हैं, लेकिन बार-बार साबुन या डिटरजेंट के कैमिकल का इस्तेमाल हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। हाथ का एक्ज़ेमा एक आम और परेशान करने वाली स्थिती होती है। इससे आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर पड़ता है। साबुन, कपड़ों का डिटरजेंट के लगातार इस्तेमाल से हाथों में रूखापन और यहां तक त्वचा सख्त होकर निकलने लगती है।

इस बीमारी में रोज़ के काम में फर्क तो पड़ता ही है, बल्कि इसमें बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन का ख़तरा बढ़ जाता है। यहां तक कि डर्माटॉलोजिस्ट का भी मानना है कि कोरोना वायरस के लिए हो रहे बचाव का असर हमारी त्वचा पर भी पड़ रहा है। हालांकि, कुछ तरीकों से आप इस समस्या से अपने आपको बचा भी सकते हैं।

एक्ज़ेमा से ऐसे बचें:

हाथों को सल्फेट मुक्त साबुन से ही धोएं।- हाथों को नल के नीचे सादे पानी या फिर गुनगुने पानी से ही धोएं। गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।

हाथों को अच्छी तरह धोएं और फिर अच्छी तरह सुखाएं भी। खासकर उंगलियों के बीच में जहां इंफेक्शन का ख़तरा ज़्यादा होता है।

इस दौरान अंगूठियां न पहनें, क्योंकि साबुन और दूसरी चीज़ें इसमें अटकी रह सकती हैं।

हाथों को धाने के बाद उनमें मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें।

ऐसे साबुन या मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल न करें, जिसमें आर्टीफीशियल खुशबू मिलाई जाती है।

– बाकी कामों के लिए ग्लव्ज़ का इस्तेमाल करें।

प्लास्टिक की जगह रबड़ के बने ग्लव्ज़ का इस्तेमाल करें।

डिटरजेंट और साफ करने की बाकी चीज़ों को सीधे हाथों न छुएं।

जैसे ही हाथों में हल्का सा भी रूखापन या दरारें दिखें, फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर आपके हाथों में जलन होती है, तो खुद का इलाज न करें और सीधे डॉक्टर को दिखाएं।

हाथों को ठीक होने और वापस अपने रंग में आने में महीनों भी लग सकते हैं, भले ही दिखने में वो बिल्कुल ठीक लगें। इसलिए हाथों की त्वचा की अनदेखी न करें, वरना समस्या कभी न ख़त्म होने वाली भी बन सकती हैं। इसलिए ज़रूरी है कि हाथों का ख़ास ख्याल रखा जाए।

Related Articles

Back to top button