inh24

ब्रेकिंग न्यूज़ : पूर्व महापौर के दफ्तर में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस की टीम

घटना धमतरी की है जहाँ पूर्व महापौर के दफ्तर में चैकीदारी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। फंदे पर लटकती लाश देखकर खलबली मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दफ्तर को सील कर दिया है। युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसकी इसकी जाँच कर रही पुलिस।

जानकारी के अनुसार मृतक पूर्व महापौर के ऑफिस में चैकीदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब लोग ऑफिस पहुंचे तब युवक की फांसी के फंदे पर लाश देख हैरान रह गए।

इसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। वहीं सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। ​फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर केस की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button