गरियाबंद में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है जिसके मद्देनजर कलेक्टर ने यहां लॉकडाउन घोषित किया है। बता दें कि गरियाबंद में अब तक 76 कोरोना वायरस मरीजों की पहचान की जा चुकी है एवं सरकार के जारी गाइडलाइन के अनुसार जहां कोरोना वायरस पाए गए हैं उन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इसके बाद भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद गरियाबंद और नगर पंचायत छुरा के पूरे क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है।
कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में दिनांक 26 जुलाई 2020 से 1 अगस्त तक कई गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद की जाती है। जानिए वह कौन सी चीजें हैं जो बंद होंगी और वह कौन सी चीज है जो शुरू रहेंगे इस पत्र के माध्यम से देखिए जारी आदेश –







