सरगुजा जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हालत यह हैं कि बीते 4 दिनों में सरगुजां में 47 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। मामले की गंभीरता को समझते हुवे लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 2 दिन का टोटल लॉकडाउन घोषित किया गया है।
बता दें कि शनिवार और रविवार को यहां टोटल लॉक डाउन घोषित किया गया है। सभी व्यापारियों ने स्थानीय रहवासियों ने लॉक डाउन की मांग की जिसके बाद यहां शनिवार और रविवार को सभी व्यपारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम अंबिकापुर ने आम लोगों की सहमति से आदेश जारी किया है।




