छत्तीसगढ़ – किसान पर चाकू से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार… – cgtop36.com

रायपुर। चाकू से वारकर नगदी रकम लूटने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। केदार नाथ साहू ने थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कमरौद थाना खल्लारी जिला महासमुंद का निवासी है तथा अपने मामा के घर राजिम में रहकर स्वयं का पिकअप वाहन चलाकर धान ढुलाई करता है।प्रार्थी केे नाना हीरालाल साहू ग्राम पारागांव तालाब के पास अकेले रहते है एवं धान खरीदी का कार्य करते है। प्रार्थी के मामा के मोबाईल फोन में पारागांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उसके नाना हीरालाल साहू को कोई अज्ञात व्यक्ति चाकू मार दिया है।
read also – धमतरी – कलेक्टर ने दी चेतावनी, समय पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज
जिस पर प्रार्थी अपने मामा के साथ तत्काल पारागांव अपने नाना हीरालाल के दुकान के पास जाकर देखे तो उसके नाना हीरालाल साहू घर के बाहर दरवाजा पास गिरे पडे थे एवं पेट से खून निकल रहा था तथा पेट का अतड़ी बाहर निकल गया था। घर के दरवाजे के पास चाकू भी पड़ा था।
पूछताछ करने पर हीरालाल साहू ने बताया कि वह खाना खाकर सो रहा था उसी समय एक व्यक्ति आया और दरवाजा को खटखटाया दरवाजा खोला तो व्यक्ति अपने पास रखे चाकू से उसके पेट में मारा जिससे वह जमीन पर गिर गया तथा वह व्यक्ति दुकान के गल्ला में रखें धान बिक्री का रकम 7,000 रूपये को लूट कर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 114/22 धारा 397 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।




