inh24छत्तीसगढ़

राजधानी का एसपी ऑफिस हुआ सील, वहां का आरक्षक निकला कोरोना पॉजिटिव

रायपुर – प्रदेश के राजधानी रायपुर के थानों के बाद अब कोरोना संक्रमण पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है. आज एसपी ऑफिस के ओएम शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक कोरोना पॉजिटिव मिला है.

बता दे की दो दिन पहले प्रधान आरक्षक ने तबीयत खराब होने के बाद अपना कोरोना टेस्ट कराया था. रिपोर्ट में आरक्षक के पॉजिटिव मिलने के बाद अनिवार्य कार्यो में लगे स्टॉफ को छोड़कर अन्य लोगो को कार्यालय आने से मना कर दिया गया है, कार्यालय को सील नहीं किया गया है .

मिली जानकारी के अनुसार एसपी ऑफिस 3 दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है. वहीं प्रधान आरक्षक के प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आने वाले लोगों का टेस्ट किया जायेगा। .

Related Articles

Back to top button