inh24छत्तीसगढ़

कलेक्टर डेहरे ने बांटी क्षेत्रवासियों को खुशियां, मोटराईज्ड ट्राईसायकल मिलने पर दिव्यांगों के खिले चेहरे

प्रतीक मिश्रा – गरियाबंद संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आज तीन अस्थिबाधित दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसायकल प्रदान किया गया, जिसमें गरियाबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कोचवाय के देवकुमार कश्यप, ग्राम नागाबुड़ा के श्यामू राम कंवर और ग्राम पाथरमोंहदा के डोमार ध्रुव शामिल है।

कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण/सहायक उपकरण वितरण योजना अंतर्गत अस्थिबाधित दिव्यांगों को अपने कर कमलों से मोटराइज्ड ट्राईसायकल प्रदान किया। मोटराइज्ड ट्राईसायकल मिलने पर दिव्यांगों के चेहरे खिलते नज़र आये।

दिव्यांगों ने बताया कि उन्हें चलने एवं अन्य आवश्यक कार्य करने में परेशानियां हो रही थी। वे मोटराइज्ड ट्राईसायकल के लिए विभाग में अपना आवेदन प्रस्तुत किये थे। उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से ध्यान देते हुए आज उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसायकल उपलब्ध कराया है। अब हमें चलने में सुविधाएं होगी।

दिव्यांगों ने इसके लिए शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक नरेन्द्र देवागंन एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button