inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तय किए संसदीय सचिव के नाम, ये हो सकतें हैं संभावित नाम

रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिवों के नाम तय कर लिए है. मिली जानकारी के अनुसार यह नाम मंगलवार को सबके सामने आ सकता है.

गौरतलब है कि तीन महिला समेत 12 विधायकों को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई जा सकती है. संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम 4 बजे सीएम हाउस में होना है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण होगा। जारी संभावित नई सूची में पार्टी हर क्षेत्र को साधने का प्रयास करती दिख रही है। वहीं जारी सूची में दुर्ग जिले से किसी विधायक को शामिल नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि इसके पीछे सरकार ने कैबिनेट गठन के समय तीन विधायकों को मंत्री बनाकर दुर्ग के कार्यकताओं को पहले ही संतुष्ट कर दिया है। जो सुचना मिली है उसके मुताबिक ये हो सकते हैं कल जारी होने वाले नाम –

1- रेखचंद जैन
2-चंद्र देव राय
3-लखेश्वर बघेल
4-दलेश्वर साहू
5-शिशुपाल सोरी
6-अंबिका सिंह देव
7-विनय भगत
8-चिंतामणी महाराज
9-किश्मत लाल नंद
10-रश्मि ठाकुर
11-पारस नाथ राजवाड़े
12-विकास उपाध्याय

Related Articles

Back to top button