गरियाबंद – जिला पंचायत सी.ईओ लंगेह ने अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी, अपूर्ण कार्यो के लिए दिए सख्त निर्देश, SDM को कारण बताओ नोटिस
प्रतीक मिश्रा गरियाबंद- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बुधवार को मनरेगा,गौठान, स्वच्छ भारत मिशन, चारागाह और रेडी-टू-ईट से संबंधित कार्यो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी डाॅ. सुधीर पंचभाई, जनपद पंचाप्त छुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूचि शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा बोधेश्वर साहू तथा जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
सीईओ लंगेह द्वारा जनपद छुरा अंतर्गत शासन की महत्वकांक्षी कार्यक्रम के तहत् बनाये जा रहे गौठान तथा अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। जनपद पंचायत छुरा अंतर्गत गादीमाई स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किये जा रहे रेडी-टू-ईट का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्व-सहायता समूह द्वारा संधारण किये जा रहे दस्तावेज, कैश रिकार्ड का अवलोकन किया तथा संधारण करने का निर्देश दिया गया।

ग्राम पंचायत कोसमबुड़ा में एस.बी.एम. द्वारा एल.ओ.बी योजनांतर्गत निर्मित किये जा रहे शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया गया तथा उपयोग करने के संबंध में हितग्राहियों को निर्देश दिये। ग्राम पंचायत पाटसिवनी में मनरेगा एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अभिसरण से तैयार किये जा रहे गौठान निर्माण का निरीक्षण किया। उक्त गौठान में गौठान निरीक्षण के विपरीत कार्य करने के संबंध में संबंधित एस.डी.ओ. को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा गौठान निर्माण को अतिशीघ्र भूमि का चिन्हांकन कर चारागाह निर्माण किये जाने के निर्देश दिया गया।
ग्राम पचायत साजापाली में निर्मित किये जा रहे संरचनाओं को तथा चारागाह निर्माण कार्य को स्वीकृत कर 31 जुलाई 2020 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। गोंदलाबाहरा,चरौदा जामली ग्राम पचायत गोंदलाबाहरा में निर्मित किये जा रहे नवीन गौठानों का निरीक्षण किया गया तथा समस्त संरचनाओं को भी 31 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया तथा चारागाह निर्माण हेतु स्थल का चयन कर निर्माण करने का निर्देश क्रियान्वयन एजेंसी एवं समस्त समिति को दिया गया।



