बलरामपुर। जिले के एक क्वरेन्टीन सेंटर से 14 प्रवासी मजदुरो से भागने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदुर ने आरोप लगाते हुए कहा की भोजन की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण वह अपने घर जाना चाहते थे.
बताया जा रहा है की इस क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे कुछ प्रवासी मजदुरो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया था। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए भागने वाले 14 मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्वारंटाइन सेंटर से प्रवासी मजदुर धीरे-धीरे भाग रहे है और जैसे ही आज मजदुरो की भागने की खबर फैली तब रामानुजगंज तहसीलदार भारत कौशिक क्वरेन्टीन सेंटर पहुंचे और मजदूरों की गिनती की गयी। वह के एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा की उन्हें इस मामले की अधिक जानकारी नहीं है.
क्वारंटाइन सेंटर से भागे प्रवासी मजदूरों को पुलिस ने मौके पर ढूंढ निकला, नहीं तो यह मामला प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन सकता था।




