
भिलाई। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के बाद हत्या का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अपराधी हत्या जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला भिलाई के जेवरा-सिरसा से लगे सिरसाखुर्द से आया है, जहां नाचने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को चाकूमार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हेमचंद गरियाबंद का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के सिरसाखुर्द में बारात गया हुआ था। जिसमें बारात में नाचने के दौरान एक युवक के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी (KTU) के छात्र हेमचंद (हर्ष) यादव की चाकूमार कर हत्या कर दिया।




