inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

रूस को पछाड़ भारत कोरोना संक्रमण में विश्व में तीसरे स्थान पर, जानिए छत्तीसगढ़ सहित देश के क्या हैं ताजा आंकड़े

कोरोना वायरस भारत में खतरनाक रूप ले चूका है। कोरोना महामारी से अब तक देश में 6,97,836 मामला सामने आ चुके हैं वहीं अब तक 4,24,891 रिकवर हो चुके हैं। देश में धनात्मक मामले 2,53,162 पहुंच गए हैं इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 19,700 पहुंच गया है। आज सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार अब तक 23,932 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 15,826 ठीक हो चुके हैं और 420 लोगों की मौत हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कल 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिसमे में रायपुर से 15 , कोरबा से 11 , कोरिया से 6, बिलासपुर से 5,सरगुजा से 4, जांजगीर-चाम्पा से 3 और रायगढ़ से 2 मरीज शामिल है. वहीं 52 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बता दें ,कि अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 615 है।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले में भारत रविवार को रूस को पछाड़ कर विश्व का देश बन गया है अब केवल अमेरिका और ब्राजील के पीछे हैं। देश में रविवार को 23,932 नए मामले और 421 नई मौतें हुईं। जिनमें संक्रमण की कुल संख्या 6,97,284 थी और 19,700 लोगों की जान चली गई।वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है। इसके बाद ब्राजील है, जिसमें 64,000 से अधिक मौतें हो चुकी है। चौथे नंबर पर मौजूद रूस में अब 6,81,251 संक्रमण के मामले और 10,161 मौतें हुई हैं।

Related Articles

Back to top button